logo

धनबाद चिटाही धाम का वार्षिक महोत्सव शुरू, कलश यात्रा में शामिल हुए सांसद ढुल्लू महतो

धनबाद चिटाही धाम का वार्षिक महोत्सव शुरू, कलश यात्रा में शामिल हुए सांसद ढुल्लू महतो

द फॉलोअप डेस्कः
बाघमारा चिटाही धाम श्रीराम राज मंदिर में वार्षिक महोत्सव और श्री राम महायज्ञ की शुरुआत मंगलवार से हुई। इस अवसर पर तेलमच्चो स्थित दामोदर नदी से कलश में जल भरकर सांसद ढुल्लू महतो, उनकी पत्नी सावित्री देवी, और उनके भाई विधायक शत्रुध्न महतो समेत हजारों लोगों ने राम राज मंदिर के लिए पैदल यात्रा शुरू की। कलश यात्रा में महाराष्ट्र का ढोल बाजा और असम की बिहू नृत्य टीम ने आकर्षण का केंद्र बनाया। महाराष्ट्र की टीम में 30-40 लोग शामिल थे, जिन्होंने बताया कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। असम की टीम ने भी बिहू नृत्य का जलवा बिखेरा, जिसमें 30 लोग शामिल थे।


इस कलश यात्रा में पंजाब, यूपी के कानपुर समेत अन्य राज्यों की झलक भी देखने को मिली। सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि श्रीराम जी की यह सेना है और महायज्ञ में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो ने कहा कि भगवान श्रीराम में लोगों की आस्था आज की कलश यात्रा से समझी जा सकती है।


इस 9 दिवसीय समारोह में 6 फरवरी को श्री श्री रविशंकर का प्रवचन और भजन गायिका स्वाति मिश्रा का भगवती जागरण होगा। तो वहीं 8 फरवरी को प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए 9 फरवरी को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे।