logo

ड्राइवर को झपकी आने से धनबाद में हुआ हादसा, कुंभ से लौट रही बस की ट्रेलर से टक्कर; 12 गंभीर

ड्राइवर को झपकी आने से धनबाद में हुआ हादसा, कुंभ से लौट रही बस की ट्रेलर से टक्कर; 12 गंभीर

द फॉलोअप डेस्कः
धनबाद में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कुंभ स्नान कर लौट रही यात्रियों से भरी बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार एक दर्जन से अधिक लोग  गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना धनबाद-कोलकाता मार्ग पर निरसा जीटी रोड पर सुबह करीब 8:30 बजे हुई। बस में कुल 65 यात्री सवार थे, जो पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई थी जिस वजह से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया।


सभी घायलों को धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को आईसीयू में रखा गया है। घायलों में महिला यात्री भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबकि यात्री 14 फरवरी को कुंभ स्नान के लिए पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर से प्रयागराज गए थे और 17 फरवरी को वापस लौट रहे थे। कई यात्रियों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।