देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के बैंगी बिशनपुर गांव में एक महिला ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां महिला का इलाज चल रहा है।
देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहरीडीह में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बुधवार को सातवीं कक्षा की छात्रा मधु कुमारी (13) की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
देवघर के नगर थाना क्षेत्र के पुराना तीन नंबर फांड़ी मुहल्ले स्थित साईं पंचानन एन्क्लेव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 50 लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने के आरोप में जिले के सारवां और खागा थानों के प्रभारियों को पद से हटाकर उनकी जगह नए थाना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
देवघर में अस्पताल से शव छुड़ाने के बदले में मां को जमीन बेचनी पड़ी। अखबारों में खबर छपने के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कर कहा है कि वह अपना कार्यक्रम स्थगित कर देवघर पहुंच रहे हैं।
झारखंड के देवघर में शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां अस्पताल का बिल चुकाकर बेटे का शव लेने के लिए मां को जमीन बेचनी पड़ी। दरअसल मोहनपुर के चकरमा गांव निवासी कन्हैया कापरी की इलाज के दौरान मेधा सेवा सदन में शुक्रवार को मौत हो गई।
मोहनपुर थाना क्षेत्र के हारोडीह गांव में बुधवार को एक युवक के जबरन कटहल तोड़ने को लेकर दो समुदाय के बीच जमकर मारपीट हो गयी, जिसमें दोनों पक्षों से 14 से 15 व्यक्ति घायल हो गये।
देवघर जिले के करौं थाना क्षेत्र के नगादरी गांव में संदिग्ध साइबर अपराधियों को पकड़ने पहुंचे करौं थाना प्रभारी और एक जवान को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया।
देवघर से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है। जहां देवघर-दुमका रेल लाइन पर घोरमारा स्टेशन के समीप बांका गांव के क्रॉसिंग के पास एक बच्चे ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है।
देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के अठमोरिया लकड़ीगंज गांव में एक शादी समारोह से लौट रहे शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान 45 वर्षीय राजेंद्र पासी के रूप में हुई है।
देवघर साइबर थाने की विशेष टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 युवकों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी ब्लॉक अधिकारी बनकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करते थे।
देवघर के पथरोल थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में सेंट्रल बैंक की हेड कैशियर की मौत हो गई। हादसा कलहोड़ मोड़ के पास पिकअप वैन और स्कूटी में टक्कर से हुई। स्कूटी सवार महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।