द फॉलोअप डेस्कः
देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के अठमोरिया लकड़ीगंज गांव में एक शादी समारोह से लौट रहे शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान 45 वर्षीय राजेंद्र पासी के रूप में हुई है। राजेंद्र अपने मौसेरे भाई के बेटे की बारात में शामिल होने गया था। बताया जा रहा है कि शादी समारोह स्थल से महज 500 गज की दूरी पर बाइक सवार ने उन्हें रोका। कुछ दूर ले जाकर उनके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर शादी समारोह स्थल से लोग मौके पर पहुंचे। घायल राजेंद्र को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.jpeg)