गुमला जिले में अंधविश्वास में डबल मर्डल हुआ है। रायडीह थाना क्षेत्र के जमगई डुरु टोला में एक व्यक्ति ने डायन होने के शक में महिला और उसकी बेटी की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गुमला जिले में एक पारा शिक्षक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रायकेरा के 56 वर्षीय पारा शिक्षक हरिदेव सिंह के रूप में हुई है।
गुमला जिले के घाघरा के देवरागनी जंगल में रविवार रात से पुलिस और अपराधी रामदेव गुट के सदस्यों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह भी खबर है कि अपराधियों को गोली लगी है।
झारखंड के गुमला जिले में शनिवार को एक दर्दनाक घटना हुई। जिसमें एक 6 साल की बच्ची अनन्या मिंज की मौत हो गई। घटना रायडीह थाना क्षेत्र के लूरू गांव की है जहां बच्ची कुछ बच्चों के साथ खड़ी टाटा मैजिक में खेल रही थी।
गुमला में एक विधवा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गुमला महिला थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी लाल बिहारी गोप को गिरफ्तार कर लिया गया है।
देर रात एक मां ने अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला का नाम फूलमानी देवी है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में एक युवती का शव आम के पेड़ से बने फंदे से लटकता मिला है। मृतका की पहचान ज्योति कुमारी (19) के रूप में की गई हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरौली गांव में शनिवार की रात को चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा असरिता एक्का (10 साल) की हत्या कर दी गयी।
गुमला में एक छात्रा ने कीटनाशक खाकर जान दे दिया है। छात्रा अपने दादा-दादी के साथ रह रही थी। छात्रा के पिता रांची में रहकर मजदूरी करते हैं। मृतका की पहचान लकोट थाना क्षेत्र के झिकिरमा काबरा टोली निवासी चंदर भगत की 13 वर्षीय बेटी अंजलि भगत के रूप में हुई है
सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स की मौत रविवार को तालाब में डूबने से हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और पत्नी को सौंप दिया।
गुमला जिले के तीन विधानसभा सीटों पर झामुमो ने अपना परचम बुलंद किया। गुमला विधानसभा क्षेत्र से कुल 84974 मत पाकर झामुमो प्रत्याशी भूषण तिर्की विजेता रहे।
गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक बुजूर्ग की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में यह हत्या की गई है। पुलिस ने जनावल पंचायत के भुंडुटोली गांव के ऊपरी नाला के पास से शव को बरामद किया है।