logo

लड़की रात में खाना खाकर सोयी, सुबह आम पेड़ से लटकती मिली लाश; घरवाले भी नहीं बता पा रहे कारण

लड़की रात में खाना खाकर सोयी, सुबह आम पेड़ से लटकती मिली लाश; घरवाले भी नहीं बता पा रहे कारण

द फॉलोअप डेस्कः
गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में एक युवती का शव आम के पेड़ से बने फंदे से लटकता मिला है। मृतका की पहचान ज्योति कुमारी (19) के रूप में की गई हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। परिजनों ने बताया कि इंटर तक पढ़ने के बाद ज्योति पढ़ाई छोड़ चुकी थी। रविवार रात खाना खाकर ज्योति सोने चली गई। घर के बाकी लोग भी सोने चले गये। सुबह पता चला कि आम के पेड़ से उसकी लाश लटकी हुई है। हमलोग पहुंचे तो देखा ज्योति का शव दुप्पटे से बने फंदे से लटका हुआ था। परिजन भी आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं कर पा रहे हैं।