झारखंड में बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिर रही है। गुमला के चैनपुर के जयपुर गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक 12 साल की लड़की की मौत हो गई।
गुमला जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अंधविश्वास में पड़कर महिला की हत्या की गई है। महिला की पहचान फट्टी बगीचा टोली निवासी 50 वर्षीय मैनो देवी के रूप में हुई है।
गुमला जिले में एक पारा शिक्षक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामला घाघरा थाना क्षेत्र के तेंदार गांव का है। बताया जा रहा है कि आरोपी रामविलास उरांव ने मामूली विवाद में अपनी 38 वर्षीय पत्नी सूरजमुनि देवी को लाठी-डंडों से पीटा।
गुमला पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रांची के ओरमांझी इलाके से पकड़ा गया है। उसे गुमला लाए जाने के बाद पूछताछ की जा रही है।
गुमला में एक किसान ने आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि किसान साइबर ठगी का शिकार हो गया था जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है। सुसाइड करने से पहले उसने एक पर्ची भी लिखा है।
गुमला के कार्तिक उरांव कॉलेज में बीए सेमेस्टर-2 के 20 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का नाम विनय प्रताप सिंह है। वह बरवाडीह के मुंगू छिपादोहर का रहने वाला था और अपनी बहन के साथ गुमला में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
गुमला जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां अल्बर्ट एक्का थाना क्षेत्र के पुण्डी गांव में किशोर टोप्पो ने अपनी पत्नी सलोनी टोप्पो की हत्या कर दी। इसके बाद रात भर शव के पास ही बैठा रहा।
गुमला जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। कामडरा प्रखंड के कुलुबुरु गांव में एक बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई।
गुमला जिले में एक आदिम जनजाति के युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय दिनेश असुर के रूप में हुई है। वह आदिम जनजाति के लोटो असुर का बेटा था।
गुमला की एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा मैट्रिक की परीक्षा लिख रही थी और वह गर्भवती थी। परिवार को इस घटना की जानकारी रविवार को हुई।
गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है। यहां एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय अंजनी देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम 60 वर्षीय राम कुमार उरांव है।
गुमला थाना क्षेत्र के आंजन इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार की शाम को हुई जब पीड़िता सरस्वती पूजा विसर्जन में शामिल होने के लिए गांव में गई थी।