logo

गुमला में आदिम जनजाति के युवक का शव फंदे से लटका मिला

ोेही.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गुमला जिले में एक आदिम जनजाति के युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय दिनेश असुर के रूप में हुई है। वह आदिम जनजाति के लोटो असुर का बेटा था। मृतक के भाई सुमन असुर ने बताया कि दिनेश हिंडालको द्वारा संचालित कुजाम माइंस में मजदूरी करता था। घटना के दिन उसने काम से लौटकर घर पर खाना भी खाया। इसके बाद बिना कुछ बताए कहीं चला गया। चरवाहों ने घर से करीब एक किलोमीटर दूर आम के पेड़ पर शव लटकता देखा। इसके बात हम तक सूचना आई। मृतक ने इंटर तक की पढ़ाई पूरी की थी। एसआई लायन टोपनो के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।