द फॉलोअप डेस्कः
गुमला जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां अल्बर्ट एक्का थाना क्षेत्र के पुण्डी गांव में किशोर टोप्पो ने अपनी पत्नी सलोनी टोप्पो की हत्या कर दी। इसके बाद रात भर शव के पास ही बैठा रहा। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी पास के ही किताम बाजार में आलू बेचने गए थे। वापस लौटते समय किशोर नशे में था। घर पहुंचते ही दोनों के बीच विवाद होने लगा। रात में खाना खाने के बाद फिर से दोनों में झगड़ा होने लगा। इसी गुस्से में आ कर किशोर ने हॉकी स्टिक से पत्नी के सिर पर कई बार किए। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
.jpeg)
मृतका के बेटे ने बताया कि रात में जब दोनों के बीच लड़ाई हो रही थी तब हल्ला सुनकर ग्रामीण घर पहुंचे, लेकिन पिता ने दरवाजा नहीं खोला। वहीं उसे भी दरवाजा खोलने से रोका। कहा कि दरवाजा खोलोगे तो तुम्हें भी मार देंगे। वह डर के मारे एक कोने में बैठा रहा। आरोपी पति रात भर पत्नी के शव के पास बैठा रहा। सुबह होने पर ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा और मृतका को देखा। आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

जारी थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपी घटना के समय नशे में था। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।