logo

PLFI उग्रवादी दुर्गा सिंह गिरफ्तार, 2 लाख का था इनामी

HATHKADI13.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गुमला पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रांची के ओरमांझी इलाके से पकड़ा गया है। उसे गुमला लाए जाने के बाद पूछताछ की जा रही है। दुर्गा के ऊपर राज्य सरकार इनाम की राशि दो लाख का इनाम रखा था। दुर्गा की गिरफ्तारी गुमला पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पास से बड़ी मात्रा में हथियार व गोली भी बरामद किया है। दरअसल तीन फरवरी 2023 को पश्चिमी सिंहभूम के सिदमा स्थित गुदड़ी थाना क्षेत्र में पीएलएफआई और पुलिस में मुठभेड़ हुई थी. इसमें दिनेश गोप समेत मार्टिन केरकेट्टा व दुर्गा भी शामिल था। दिनेश गोप से मार्टिन और दुर्गा के बारे में भी कई अहम जानकारियां सुरक्षा एजेंसियों को हासिल हुई हैं। ऐसे में दुर्गा व मार्टिन दोनों ही झारखंड पुलिस और एनआईए के ही रडार पर थे। झारखंड पुलिस एसआईबी दिनेश की गिरफ्तारी के बाद से ही पीएलएफआई उग्रवादियों पर मैन टू मैन वर्क कर रही थी। जो किसी न किसी जिले में सक्रिय हैं।