उत्तरप्रदेश के बरेली के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन में ड्यूटी से लौट रहे एक युवक का लंगूर ने कान काट लिया। कान काटने के बाद लंगूर वहां से भाग गया। लंगूर के हमले में लहुलुहान हुए पीड़ित यात्री को जिला अस्पताल ले जाया गया।
मुंबई में सीजन की पहली बारिश के साथ तूफान ने भी तबाही मचाई है। तूफान से घाटकोपर में एक होर्डिंग के उड़कर गिर जाने से इसके नीचे कम से कम 35 लोग दब गये हैं।
देश में हुए चौथे चरण के लोकसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 62.31% वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग हुई है।
सुप्रीम कोर्ट ने आज उस याचिक को खारिज कर दिया जिसमें अऱविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की चुनौती दी गयी थी।
चिराग जब पहली बार पार्लियामेंट में आए तो मैं इतना ही जानता था कि ये रामविलास जी के बेटे हैं। लेकिन इनके व्यवहार में रामविलास के बेटे होने का कोई गुरूर नहीं था। इसका क्रेडिट मैं इनकी माताजी को देता हूं।
दिल्ली पुलिस को आज एक फोन कॉल कर कहा गया, ‘मैं स्वाति मालीवाल बोल रही हूं, दिल्ली CM हाउस में मेरे साथ मारपीट हुई है’।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पटना के गुरुद्वारा पटना साहिब में मत्था टेका। साथ ही उन्होंने लंगर बनाया और पंगत मैं बैठे लोगों को खाना परोसा।
पश्चिम बंगाल में चुनावी गहम-गहमी के बीच एक एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या हो गयी है। आरोप है कि कल देर रात, जब वे अपने घर के लिए लौट रहे थे, तो हमलावरों ने उन पर बम फेंककर हमला किया।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। 91% से अधिक लड़कियां पास हुई हैं।
लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने पर 1 साल में 2 करोड़ लोगों को नौकरियां और गरीब परिवारों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की बात आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कही है।
सभा में मौजूद दो युवकों ने पीएम और उनकी मां हीराबेन की खुद को बनाकर तस्वीर मनाई थी और मदर्स डे पर पीएम को गिफ्ट करने आए थे।
एक खौफनाक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बाइक डिवाडर को ठोकर मारती है और इसमें सवार 2 युवक फ्लाईओवर से नीचे आ गिरते हैं। खबर लिखे जाने तक इन दोनों युवक की मौत हो चुकी है।