logo

कुर्बानी से बचाने को 11 लाख रूपये खर्च कर खरीद लिए 127 बकरे, बकरीद में किसने किया ऐसा

delhi_news.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क
देशभर में 17 जून को बकरीद मनाया जा रहा था। बकरीद से एक दिन पहले जो हुआ उसे सुनकर हर कोई हैरान है। वैसे बकरीद में बकरे की कुर्बानी के लिए लाखों करोड़ो खर्च कर लोग बकरे खरीदते हैं। लेकिन, दिल्ली में कुछ लोगों ने मिलकर 11 लाख रूपये खर्च कर 127 बकरे खरीद लिए। दरअसल, इन बकरों को खरीदने की पीछे की वजह कुर्बानी देना नहीं, बल्कि उन्हें कुर्बानी से बचाना था। पुराणी दिल्ली के जैन मंदिर से जुड़े लोगों ने 127 बकरों को खरीद कर उनकी जान बचाई, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।  

क्राउड फंडिंग से जुटाए 11 लाख रूपये 
जैन मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि युवा जैन संगठन ने मिलकर यह काम किया है। संगठन से जुड़े पुनीत जैन ने बनाया कि हर जीव को जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि बकरीद में बड़े पैमाने पर बकरे की कुर्बानी दी जाती है। युवा जैन संगठन ने यह निर्णय लिया कि वे बकरे को कुर्बान होने से बचाएंगे। इसके लिए संगठन सोशल मीडिया/व्हाट्सप पर अभियान चलाया और बकरे खरीदने के लिए क्राउड फंडिंग किया। क्राउड फंडिंग से 11 लाख रूपये जमा हो गए। इसके बाद उन्होंने 11 लाख रूपये की मदद से 127 बकरे खरीद लिए। 

बकरे का जीवनभर रखा जायेगा ख्याल 
पुनीत जैन ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ट्विटर पर एक अभियान चलाया। संगठन के लोगों ने फेसबुक और ट्विटर पर 'जियो और जीने दो' का नारे के साथ एक वीडियो पोस्ट किया। इस अभियान को लोगों ने खूब पसंद किया। देखते ही देखते 'जियो और जीने दो' अभियान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुनीत बताया कि बकरे खरीदने के बाद उनकी जीवनभर सेवा का भी इंतजाम किया गया है। बकरों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनके खान-पान से लेकर डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य का भी ख्याल रख रही है। 


 

Tags - bakrid newsgoat news delhiold delhi newshindi news