सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को BBC डॉक्यूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” पर केंद्र सरकार के प्रतिबंध के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई जनवरी 2025 तक टाल दी।
इंडिगो एयरलाइंस को फिर एक बार धमकी का सामना करना पड़ा। सोमवार रात से आज सुबह तक 30 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कई फ्लाइट्स के रूट बदलने पड़े।
अहमदाबाद सिविल कोर्ट के सामने से एक फर्जी कोर्ट चलाए जाने का मामला सामने आया है। यहां मॉरिस क्रिश्चन नाम का एक व्यक्ति काफी समय से फर्जी कोर्ट चला रहा था।
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया, इसमें पूरी बिल्डिंग ढह गई।
आज 21 अक्टूबर को लुईस मरांडी सहित बीजेपी के आधा दर्जन दिग्गज नेताओं ने जेएमएम का दामन थाम लिया।
दिल्ली में हुई डकैती के एक मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के घर पर छापेमारी की गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यूपी के भदोही में इंद्र बहादुर नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।
योगी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। यूपी के मदरसों के छात्र सरकारी स्कूलों में नहीं भेजे जायेंगे। यही, सुप्रीम कोर्ट ने मदरसों को फंडिंग भी जारी रखने का आदेश दिया है।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में रविवार को आतंकियों ने टनल में काम कर रहे वर्कर्स को अपना निशाना बनाया। आतंकियों के इस कायराना हमले में 7 बेगुनाहों की जान चली गई।
राजस्थान के धौलपुर में एक भीषण दुर्घटना में 8 बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई है। यहां एक स्लीपर कोच बस और टेंपो में जोरदार टक्कर हुई।
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां रील बनाते वक्त एक 20 वर्षीय युवक का सिर उसके धड़ से अलग हो गया, इससे युवक की मौत हो गई।
17 अक्टूबर को पुणे के रहने वाले यशवंत हिरामन विनोदे का अपहरण उनके किरायेदार राजू और उसके साथियों ने मिलकर किया था। अपराधियों ने यशवंत को राधानगर के दियारा क्षेत्र में ले जाकर एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की था।