logo

झामुमो की सुनामी : हेमंत सोरेन को हराने वाली लुईस मरांडी सहित BJP के इन आधा दर्जन दिग्गजों ने थामा JMM का दामन

luis.jpg

रांची 

आज 21 अक्टूबर को लुईस मरांडी सहित बीजेपी के आधा दर्जन दिग्गज नेताओं ने जेएमएम का दामन थाम लिया। बता दें कि लुईस मरांडी ने 2014 के चुनाव में हेमंत सोरेन को दुमका से पराजित किया था। बहरहाल, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के निति-सिद्धांत, पार्टी के माननीय केंद्रीय अध्यक्ष  शिबू सोरेन के मार्गदर्शन एवं हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक लुईस मरांडी, पूर्व विधायक घाटशिला  लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक बहरागोड़ा  कुणाल षाड़ंगी, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी  गणेश महली, पूर्वी सिंहभूम के भाजपा जिलाध्यक्ष  बारी मुर्मू, भाजपा नेता बास्को बेसरा पार्टी में शामिल हुए।  इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन जी सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहना कर पार्टी में शामिल कराया। 
इस मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव  विनोद पांडेय एवं बहरागोड़ा विधायक  समीर मोहंती और कल्पना मुर्मू सोरेन उपस्थित थीं। 


 

Tags - BJP stalwarts Louis Marandi JMM