logo

हे भगवान! नकली जज बनकर फर्जी कोर्ट चला रहा था क्रिमिनल, कई केस भी सुलझा दिये; ऐसे पकड़ में आया मामला

ahemdabad.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने निकलकर आया है। यहां पेशे से वकील एक व्यक्ति सालों से फर्जी कोर्ट चला रहा था। इस कोर्ट में उसने नकली जज बनकर कई मामलों में ऑर्डर भी पास किए। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने उस पर कड़ी कार्रवाई की। 

विवादित जमीन से जुड़े मामले में पास किए कई ऑर्डर
आपको बता दें, अहमदाबाद सिविल कोर्ट के सामने से एक फर्जी कोर्ट चलाए जाने का मामला सामने आया है। यहां मॉरिस क्रिश्चन नाम का एक व्यक्ति काफी समय से फर्जी कोर्ट चला रहा था। वह पेशे से वकील है और कई सालों से यह धंधा चल रहा था। इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान मॉरिस ने फर्जी जज बनकर विवादित जमीनों से जुड़े मामले में कई ऑर्डर भी पास किए। इनमें से कई ऑर्डर डीएम ऑफिस तक भी पहुंचे। बहरहाल, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने फर्जी जज पर कड़ी कार्रवाई की है। 

मामला पहुंचा सिटी सेशंस कोर्ट के जज के पास
जानकारी हो कि इस फर्जीवाड़े की जानकारी तब हुई, जब इससे जुड़ा एक केस अहमदाबाद सिटी सेशंस कोर्ट के जज के पास पहुंच गया। तब रजिस्ट्रार ने इस केस की शिकायत थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच की और आरोपी मॉरिस क्रिश्चन को गिरफ्तार कर लिया। पेशे से वकील आरोपी मॉरिस क्रिश्चन पर आरोप है कि उसने एक फर्जी न्यायाधीकरण बनाकर खुद को जज के रूप में पेश किया। आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत 
आपको बता दें, कारंज पुलिस स्टेशन में अहमदाबाद के भद्र सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट के रजिस्ट्रार हार्दिक देसाई ने आरोपी मॉरिस सैमुअल क्रिश्चिन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने अन्य व्यक्तियों के साथ ठाकोर बापूजी छनाजी के नाम पर एक आपराधिक साजिश रची और खुद को मध्यस्थ के रूप में पेश किया।
 

Tags - Strange incident Gujarat Ahmedabad fake judge fake court National News