विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने पाकुड़ से निशात आलम को टिकट दिया है।
इमारत हादसे में 8 की मौत, मालिक और ठेकेदार हिरासत में, केंद्र और राज्य सरकार ने मुआवजा की घोषणा की।
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने अपने अध्यक्ष कपिल सिब्बल के नेतृत्व में प्रतिष्ठित लेडी जस्टिस प्रतिमा और सुप्रीम कोर्ट के प्रतीक चिन्ह में हाल ही में किए गए संशोधनों पर आधिकारिक रूप से अपना विरोध जताया है।
असम के गुवाहाटी से एक अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने निकलकर आया है। यहां के ज्योतिकुची इलाके में 40 वर्षीय जयदीप देव ने 3 महीने तक अपनी मां पूर्णिमा देवी का अंतिम संस्कार नहीं किया।
बरहेट विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। मौके पर समर्थकों की भीड़ मौजूद रही।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक महिला जो 7 बच्चों की मां है वो अपने प्रेमी के साथ भाग गई। घटना उस समय की है जब महिला ने पहले अपने बच्चों को ननद के पास छोड़ा और फिर दवा लाने के बहाने घर से निकल गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स की बैठक में हिस्सा लेने के लिए रूस के कजान पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी रूस की अध्यक्षता में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए वहां पहुंचे हैं।
बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने कल देर रात राष्ट्रपति भवन बंगा भवन को घेर लिया और राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के इस्तीफे की मांग की।
22 अक्टूबर को बेंगलुरु के पूर्वी हिस्से में होरमावु अगरा इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढहने की घटना में पांच लोगों की मृत्यु की खबर है। वहीं दर्जनों लोगों के मलबे में दब होने की खबर है। खबर लिखने तक बचाव कार्य नहीं शुरू हुआ है।
उत्तरप्रदेश के कौशंबी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सात जन्मों तक पति के साथ निभाने वाली पत्नी ने करवा चौथ के दिन अपने पति को मैक्रोनी में जहर देकर मार डाला।
सुप्रीम कोर्ट बुधवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुए हिंसा के 3 आरोपियों की याचिका पर सुनवाई करेगी।
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अधिवक्ता मोहम्मद कामरान की वकील और स्वतंत्र पत्रकार दोनों के रूप में दोहरी पेशेवर प्रतिबद्धताओं के बारे में चिंता व्यक्त की।