logo

आपातकालीन में ट्रॉमा सेंटर बनेगा सहारा- उपकरण खरीदने के लिए 11 करोड़ की मिली स्वीकृति

LOGO2.jpg

द फॉलोअप डेस्क   

आए दिन सड़क दुर्घटना की खबरें सुनने को मिलती है। ऐसी स्थिति में घायल लोगों का समय पर इलाज नहीं होने से उनकी मृत्यु हो जाती है। इसके अलावा गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों को भी इमरजेंसी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मरीजों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा जल्द मिले। इसके लिए झारखंड सरकार राज्य वित्तिय वर्ष 2022-23 में प्राथमिकता के आधार पर 12 ट्रॉमा सेंटर को क्रियाशील करने की तैयारी में  है। ट्रॉमा सेंटर के लिए मशीन और आवश्यक उपकरण की खरीदारी के लिए 11 करोड़ राशि की स्वीकृति दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। जिसमें राज्य के लोगों को बेहतर आपातकालीन चिकित्सा एवं सामान्य चिकित्सा सुविधा मिला है। वहीं, मशीनों की खरीदारी के लिए संबंधित जिलों के सिविल सर्जन द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची को भी ध्यान में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: 11 अप्रैल का प्रदर्शन और सचिवालय घेराव होगा ऐतिहासिक- दीपक प्रकाश

JMHIDPC के प्रबंध निदेशक द्वारा निकाला जाएगा टेंडर

बताया गया कि मशीन, उपकरण और अन्य सामग्रियों की खरीदारी के लिए JMHIDPC के प्रबंध निदेशक द्वारा टेंडर निकाला जाएगा। ई- निविदा, जेम पोर्टल के माध्यम से संबंधित जिला मुख्यालय के आधार पर निविदा निकाली जायेगी। सामानों का रखरखाव, संचालन और सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी संबंधित जिले के सिविल सर्जन की होगी। वहीं, सिविल सर्जन को अनावश्यक मशीन, उपकरण और अन्य सामग्री की खरीदारी नहीं करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा प्रत्येक उपकरण की सुरक्षा, इस्तेमाल एवं रखरखाव के लिए किसी जिम्मेदार पदाधिकारी को नामित करने का निर्देश दिया गया है। इसकी सूचना संबंधित क्षेत्रीय उप निदेशक स्वास्थ्य सेवा को देने को कहा गया है।

अपर मुख्य सचिव होंगे राशि के नियंत्री पदाधिकारी

बताया गया कि राशि की निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा होंगे। वहीं राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव होंगे। राशि की निकासी वित्त विभाग के परिपत्र संख्या 2561 दिनांक 17.04.1998 एवं 1800 दिनांक 15.07.2003 एवं समय-समय पर निर्गत अन्य परिपत्रों के आलोक में किया जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT