logo

11 अप्रैल का प्रदर्शन और सचिवालय घेराव होगा ऐतिहासिक- दीपक प्रकाश

1533.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हेमंत सरकार
के खिलाफ भाजपा आंदोलन करेगी। 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव कार्यक्रम होगा। इसको लेकर सोमवार को विस्तृत्व चर्चा हुई। दरअसल भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को बूथ सशक्तीकरण अभियान सहित राष्ट्रपति के अभिभाषण, मन की बात कार्यक्रम, स्थापना दिवस समारोह, सामाजिक समरसता एवं न्याय सप्ताह जैसे आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसके कार्यकर्ता संगठन विस्तार के साथ साथ आंदोलनात्मक कार्यक्रम को कर सकते हैं। लगातार बूथ से लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता बूथ सशक्तीकरण अभियान को सफल बनाने की दिशा में जी जान से जुटे हुए हैं। दूसरी ओर हम सब राज्य सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड और जिला स्तरीय प्रदर्शनों के बाद अब भाजपा कार्यकर्ता राज्य की जनभावना के अनुरूप राजधानी में विशाल प्रदर्शन के साथ हेमंत सरकार को गद्दी छोड़ने के लिए बाध्य करेंगे। 11 अप्रैल का प्रदर्शन और सचिवालय घेराव ऐतिहासिक होगा।

तुष्टिकरण की सरकार को जनता नहीं देखना चाहती: बाबूलाल
हेमंत सोरेन सरकार को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनकी तीन ही पहचान है। लूट, झूठ और तुष्टिकरण। लगभग साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में इस सरकार ने इसके अलावा कुछ भी नही किया। मरांडी ने कहा राज्य में लूट की प्रकाष्ठा हो चुकी है। खनिज संसाधनों की तस्करी हो रही। बड़े बड़े अधिकारी भ्रष्टाचार में जेल जा रहे या ईडी, सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों के घेरे में हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में रोज झूठ की खेती हो रही। मुख्यमंत्री युवाओं को सदन से सड़क तक झूठ बोलकर बरगला रहे। घोषणा पत्रों में शामिल एक भी वादे को ठगबंधन सरकार ने पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब युवाओं का धैर्य टूट चुका है। युवा शक्ति सड़कों पर उतर चुकी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार वोट बैंक के खातिर तुष्टिकरण को बढ़ावा दे रही। बहुसंख्यक समाज की भावनाओं को चोट पहुंचाई जा रही। इसलिए हेमंत सरकार की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है।


कार्यकर्ताओं को हर घर तक पहुंचने की है जरूरत
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जनता स्वावलंबी भारत, सशक्त भारत, मजबूत भारत, विकसित भारत का सपना पूरा करना चाहती है। केवल सरकार की उपलब्धियों और सांगठनिक कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को हर घर तक पहुंचने की जरूरत है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की पहचान, आंधी हो या तूफान, आगे बढ़ना मेरा काम उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों का सफल आयोजन करते हुए हमें बूथ सशक्तीकरण अभियान को निर्धारित अवधि में पूरा करना है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT