logo

गो एयर की तरह BJP की गोगो योजना भी होगी दिवालिया- डॉ इरफान अंसारी

IRFAAN2.jpg

रांची 
झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने आज कैबिनेट बैठक में मैया सम्मान योजना की राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने की घोषणा की। यह निर्णय राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह मास्टर स्ट्रोक राज्य के विकास और महिलाओं के सम्मान को सुनिश्चित करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा, "मुख्यमंत्री जी के इस निर्णय ने विपक्षी दल BJP की कमर तोड़ दी है। BJP के पास अब कोई ठोस एजेंडा नहीं बचा है। गो एयर की तरह BJP की गोगो योजना भी दिवालिया हो जाएगी। BJP केवल झूठे वादों से जनता को भ्रमित करना चाहती है, लेकिन झारखंड की जनता अब इनके बहकावे में नहीं आएगी।"

डॉ. अंसारी ने आगे कहा, "झारखंड में केवल इंडिया महागठबंधन का जलवा चलेगा। मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की जनता को एक साथ लेकर चलने का काम हो रहा है। यह सरकार न सिर्फ विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है, बल्कि राज्य के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है।"मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शासनकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का समर्पण और उनकी योजनाओं का प्रभाव झारखंड के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। जनता को सरकार पर भरोसा है, और इंडिया महागठबंधन के नेतृत्व में राज्य और अधिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है।

Tags - BJP Gogo scheme Irfan Ansari  Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News