logo

महावीर जयंती : जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा एवं पालकी यात्रा, आलोक दुबे हुए शामिल

ALOK1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

आज के भौतिकवादी युग में भगवान महावीर के सिद्धांतों को आत्मसात करने की जरूरत है। ये बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने 3 अप्रैल सोमवार को महावीर जयंती के अवसर पर कही। इस दौरान उन्होंने कहा जैन धर्म के मानने वाले भगवान महावीर का जन्मोत्सव बहुत ही जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं। भगवान महावीर स्वामी 30 वर्ष की आयु में ही राजपाठ एवं महलों का सुख त्याग कर,परिवार छोड़कर 12 वर्षों तक तपस्वी के रूप में समय व्यतीत किया, बाद में वनवास तोड़कर महावीर स्वामी ने दुनिया को सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य और क्षमा के बारे में बताया जिसे जैन धर्म और पूरी दुनिया पंचशील के सिद्धांत के तौर पर जानती है। उन्होंने कहा कि अपने इंद्रियों पर नियंत्रण पाने की उनके असाधारण कौशल के कारण वह अपने अनुयायियों के बीच महावीर के नाम से प्रसिद्ध हुए। इस अवसर पर उन्होंने जैन धर्म के अनुयायियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें: महिला चोर गिरोह मंदिरों में श्रद्धालुओं को बना रहें शिकार, करतूत CCTV में कैद

आलोक दूबे ने दी बधाई

जानकारी के मुताबिक रांची के डोरंडा स्थित जैन मंदिर से जैन समाज द्वारा सोमवार को शोभायात्रा एवं पालकी यात्रा निकाली गई। इस दौरान आलोक दूबे ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही शोभायात्रा में शामिल भी हुए। शोभायात्रा का नेतृत्व जैन श्वेतांबर संघ के संपत लाल रामपुरिया, सुरेश बोथरा, विजय नाहटा, विनायक मेहता, सुभाष बोथरा, देवर सेन नाहटा, अजय कोठारी, अमित कोठारी, महेंद्र बरनेचा, सुरेश नाहटा, बलबीर जैन, चंपा लाल रामपुरिया, दिनेश सेठ, राजकुमार रामपुरिया, विनोद बेगानी, प्रकाश पालक, कोलकाता से पधारे समल सावन सुखा,मुकेश गुलचा ने किया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT