logo

धनबाद : महिला चोर गिरोह मंदिरों में श्रद्धालुओं को बना रहें शिकार, करतूत CCTV में कैद

CHOR_1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

धनबाद में लगातार चोर गिरोह चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। जिससे लोग काफी परेशान हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि जिले में महिलाओं का चोर गिरोह मंदिर में आने वाली ज्यादातर महिला श्रद्धालु को शिकार बना रही है। इस बात का खुलास तब हुआ जब बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के जोड़झफाटक रोड स्थित प्रसिद्ध शक्ति मंदिर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। जिसमें दो महिला चोरों की करतूत कैद हो गई है। फुटेज में एक महिला नीले रंग की साड़ी और युवती पीली रंग की साड़ी पहनी हुई है। दोनों चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये गिरोह भीड़ वाले जगहों पर महिलाओं के द्वारा पहने गए सोने के जेवरात पर अपना साफ कर रही है। जबकि, महिलाएं समझती है कि उनके गहने भीड़ के कराण कहीं गिर गए होंगे।

यह भी पढ़ें:  दोस्तों के साथ घूमने जा रही लड़की के साथ जनियामारा जंगल में सामूहिक दुष्कर्म, 1 आरोपी गिरफ्तार

पूजा अर्चना के दौरान कर रही हाथ साफ

जानकारी के मुताबिक कैमरे में कैद फुटेज में साफ देखा गया है कि मंदिर में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना कर रही है। इसी दौरान दोनों चोर महिला श्रद्धालु को अपना निशाना बना रही है। हालांकि, महिला श्रद्धालु दोनों को को हटाती है। लेकिन, फिर से दोनों अपने काम में जुट जाती है। जहां पीली रंग की साड़ी पहने महिला चोर बाएं हाथ में प्लास्टिक का एक थैला ली हुई है। वो बाएं हाथ से प्लास्टिक के थैली को महिला श्रद्धालु के चेहरे के बायीं ओर ले जा रही है। जबकि दाहिने हाथ से अपने अंचल को उठाकर महिला श्रद्धालु के सिर और गर्दन के नीचे के पीछे के हिस्सा को ढक दे रही हैं। इसी दौरान अधेड़ महिला जो नीले रंग की साड़ी पहने हुई है। वह उसके साड़ी के आंचल के नीचे से हाथ घुसाकर महिला श्रद्धालु के गले से सोने की चेन खोल लेती है। उसके बाद नीले रंग की साड़ी पहनी महिला चेन रख कर सामने आती है फिर बाहर निकल जाती है। जानकारी के मुताबिक चोरों ने मंदिर से चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी को दो महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन की चोरी की घटना को अंजाम दी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:  https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT