logo

रांची : महिला मित्र से मिलने आया हरियाणा का युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, स्थिति गंभीर

HOTEL_NEW.jpg

द फॉलोअप डेस्क

हरियाणा से रांची अपनी महिला मित्र से मिलने आया युवक ने 1 अप्रैल शनिवार को रांची के डोरंडा स्थित एक होटल के तीसरे माले से छलांग लगा दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद होटल के कर्मचारियों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। इस दौरान नीचे खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक जो युवती युवक से मिलने आई थी घटना के दौरान वहीं मौजूद थी। घटना की सूचना पर डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई।

  

यह भी पढ़ें: 3 अप्रैल को सरायकेला खरसावां में छात्र निकालेंगे आक्रोश मार्च, छात्रों का दावा- संथाल का बंद रहा ऐतिहासिक

युवक ने होटल के तीसरे माले से लगाई छलांग

जानकारी के मुताबिक घायल युवक पीयूष हरियाणा का रहने वाला है और वह 31 मार्च शुक्रवार को डोरंडा स्थित एक होटल में कमरा लेकर ठहरा हुआ था। बताया गया शनिवार को पीयूष गुप्ता ने अचानक होटल के कमरे स्थित बालकनी से छलांग लगा दी। युवक के गिरने से एक जोरदार आवाज आई। जिसके बाद होटल के कर्माचारी भागे भागे मौके पर पहुंचा तो देखा एक युवक नीचे घायल अवस्था में पड़ा है। इस दौरान पीयूष ने बताया कि मैंने आत्हत्या करने की कोशिश की है। जिसके बाद कार्मचारियों ने उसे आनन फानन में एंबुलेंस के माध्यम से अस्पातल भेजा।

युवक महिला से मिलने आया था रांची

इस संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि पीयूष कुमार गुप्ता नाम के युवक के द्वारा होटल के तीसरे माले से कूदे जाने की सूचना मिली है। अब तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार पीयूष हरियाणा का रहने वाला है और अपने किसी महिला मित्र से मिलने के लिए वह रांची आया हुआ था। दोनों के बीच होटल में ही कुछ अनबन हुई। जिसके बाद पीयूष ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। वहीं, पुलिस  पीयूष से मिलने आई युवती से भी पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT