logo

झारखंड की JMM-Congress सरकार धोखेबाजों की सरकार है- हिमंता बिस्वा सरमा 

HEMANTABISWASHARMA4.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 29 प्रस्तावों के स्वीकृति मिली है। इसमें मंईयां सम्मान योजना की राशि में बड़ी वृद्धि की गयी है। इसके तहत अब लाभार्थियों को 1000 की जगह 2500 रुपये दिए जाएंगे। इस पर असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड की झामुमो-कांग्रेस सरकार धोकेबाजों की सरकार है। उन्होंने कहा कि 5 साल सत्ता में रहने के बाद अब  सरकार चुनाव के बाद गरीबों को पैसे देने की बात कर रही है। झारखंड की जनता जल्द ही तय करेगी की उन्हें मोदी की सरकार चाहिए या झामुमो-कांग्रेस की सरकार। 

हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा है कि ''झारखण्ड की JMM-Cong सरकार धोखेबाजों की सरकार है। 5 साल सत्ता भोगने के बाद वे कह रहे हैं कि चुनाव के बाद गरीबों को ₹2500 देंगे। जनता जल्द ही तय करेगी कि वह #ModiKiGuarantee को चुनेगी या इन धोखेबाजों के झूठे वादों को।'' 


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज हेमंत सोरेन हिमंता बिस्वा सरमा Jharkhand News Jharkhand Latest News Hemant Soren Himanta Biswa Sarma