logo

मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये देने का फैसला, झामुमो आज निकालेगा विजय जुलूस 

हेमंत2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की राशि में बड़ी वृद्धि की है। अब लाभार्थियों को मंईयां सम्मान योजना के तहत 1000 की जगह 2500 रुपये दिए जाएंगे। इस फैसले के बाद झामुमो आज मंगलवार को रांची समेत सभी जिला मुख्यालयों में विजय जुलूस निकालेगा। रांची के अलबर्ट चौक से दोपहर 2 बजे विजय जुलूस शुरू होगा।  इसमें झामुमो रांची जिला के सभी स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जिला स्कूल के प्रांगण शामिल होंगे।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज मंईयां सम्मान योजना विजय जुलूस Jharkhand News Jharkhand Latest News Mainiyan Samman Yojana Victory Procession