logo

ममता देवी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, निचली अदालत की सजा के फैसले पर लगा स्टे

mamta7.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। निचली अदालत द्वारा दी गई सजा के फैसले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दिया है। यानि अब ममता देवी चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें कि कांग्रेस की पूर्व विधायक ममता देवी को हजारीबाग सिविल कोर्ट ने दो अलग-अलग मामलों में सजा सुनाई थी। एक मामले में 13 दिसंबर 2022 को उन्हें 5 साल की सजा मिली थी। वहीं दूसरे गोला गोलीकांड मामले में 4 जनवरी 2023 को हजारीबाग कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी। दोनों सजाओं के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की थी। जिसके परिणामस्वरूप फैसला सुनाते हुए सजा पर रोक लगा दी गई। बता दें कि संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। 

Tags - Ramgarh News Ramgarh News Ramgarh Latest News Ramgarh Jharkhand mamta devi formar mla mamta devi