logo

चाईबासा में हुए ट्रिपल मर्डर का खुलासा, पुलिस ने किया 2 आरोपियों को गिरफ्तार 

triplemurder.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र में 3 लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि आरोपियों ने जमीन विवाद के कारण हत्या की थी। आरोपी सनिका नाग और सेम नाग ने अपने अपराध को स्वीकार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लोहे की दौली और आरोपियों के कपड़े बरामद किए हैं।

जमीन वापस नहीं करने पर कर दी हत्या 
मिली जानकारी के अनुसार यह हत्या जमीन विवाद के कारण हुआ है। आरोपी सनकी नाग के पिता ने 10-15 साल पहले मृतक दुगलू पूर्ति के पास गिरवी रखी थी। पिता की मौत बाद सनकी नाग के रुपये वापस करने के बावजूद भी दुगलू पूर्ति ने जमीन वापस नहीं की। इसी बात से परेशान होकर दोनों भाई सनिका नाग और सेम नाग ने 10 अक्टूबर को दुगलू पूर्ति, उसकी पत्नी सुकबारो पूर्ति और बेटी दसकीर पूर्ति की हत्या कर दी। 

घर में मार कर जंगल में फेंक दिया 
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 10 अक्टूबर दोनों रात में दुगलू पूर्ति के घर गए। इसके बाद दुगलू पूर्ति को डंडे और लोहे की हथियार से पीट कर जान से मार डाला। वहीं उसकी पत्नी और बेटी की भी हत्या कर दी। इसके बाद तीनों के शव को सियांकेल के जंगल में जाकर फेंक दिया। साथ आरोपियों ने तीनों मृतकों के गर्दन में बारी-बारी से वार किया। फिर पास के नदी में जाकर हथियार और कपड़ों को धोकर नहा लिया। इसके बाद चुपचाप अपने घर चले गए। पुलिस ने इन्हीं हथियार और कपड़ों को जब्त कर लिया है। 


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज चाईबास न्यूज ट्रिपल मर्डर आरोपी गिरफ्तार Jharkhand News Jharkhand Latest News Chaibas News Triple Murder Accused Arrested