logo

साहिबगंज : 19 घरों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, पीड़ितों ने जिला प्रशासन से मदद की लगाई गुहार 

aag9.jpg

द फॉलोअप डेस्क

 

साहिबगंज के चांदशहर पंचायत में 6 अप्रैल गुरुवार को एक घर में भीषण आग लगा गई। आग की लपटें इतनी तेज थी की पड़ोस के लगभग 19 घरों को अपनी चपेट में ले लिया और धू धू कर जलने लगी। जिसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। इस दौरान ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। लेकिन, आग की लपटें तेज होने के काराण काबू नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना पर राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस द्वारा अग्निशमन विभाग को घटना के संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में नाजीर शेख, ताजीमुद्दीन शेख, राजेश रजक, दौला शेख, मो. शेख, मोती शेख, मंगलू शेख, बदरूल शेख, इंटा शेख, बाबुल शेख, मोजाहिर नदाब, केसना, ग्यास शेख,सुकूर शेख,सदरू शेख, अब्रा शेख, नहजुल शेख,तस्लीम शेख घर शामिल है।

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट में वारंटी दाहू यादव की अग्रिम जमानत पर 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

 

आशंका जताई जा रही है बीड़ी फेंक से लगी आग

वहीं, घटना के संबंध में आशंका जताई जा रही है कि रूबभान शेख के घर के पास जलावन का ढेऱ था। जहां अराजक तत्वों द्वारा जलती बीड़ी फेंकने से अगलगी की घटना घटी। इस दौरान रूबभान शेख व सदरू शेख के घर में रखे सारा सामान, स्पेलेंडर बाइक जलकर खाक हो गया। दौला शेख व सुकुर शेख के घर में रखे दो पलंग,नगद आठ हजार रुपए, दो मवेशी जल गया। ग्यास शेख के घर में रखे गेहूं, कपड़ा, साइकिल व बक्सा जलकर राख हो गया। जबकि, नाजिर शेख के छत पर रखे हजारों रुपए का जलावान जल गया। वहीं, पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। घटना उधवा प्रखंड के राधानगर थाना क्षेत्र के चांदशहर पंचायत की है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT