logo

गिरिडीह : गोली लगने से हिरण घायल, भेजा हजारीबाग, जांच में जुटी वन विभाग

HIRAN.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गिरिडीह के बगोदर वन प्रक्षेत्र में एक हिरण को गोली लगने से घायल हो गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस की सूचना वन विभाग को दी। घटना के सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल हिरण को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सा केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। इस संबंध में आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हिरण को गोली किसने मारी है। इसका अभी तक पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें: महिला मित्र से मिलने आया हरियाणा का युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, स्थिति गंभीर

फॉरेस्टर ने जांच करने की कही बात  

पशु चिकित्सा के कर्मचारियों के मुताबिक हिरण को गोली लगी है। उन्होंने बताया कि गोली पैर में नहीं फंसने के कारण खतरे से बाहर है। लेकिन, स्थिति गंभीर हैं। मौके पर पहुंचे फॉरेस्टर अंशु कुमार पांडेय ने बताया कि हिरण घायल है। गोली लगी है या फिर किसी अन्य कारण से हिरण घायल हुआ है इसकी जांच की जाएगी। इस संबंध में दोंदलो मुखिया तुलसी महतो ने बताया कि हिरण ने एक बंध खदान के पानी में डूबकी लगा दी। जब ग्रामीणों की नजर उसपर पड़ी, तब उसे पानी से निकाला गया। इस दौरान उन्होंने हिरण को गोली लगने की आशंका जताई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT