logo

राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर कांग्रेसियों ने मैथन टोल टैक्स को घंटों रखा जाम  

TOOL.jpg

द फॉलोअप डेस्क  

निरसा में राहुल गांधी की सदस्याता जाने पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मैथन टोल टैक्स को लगभग एक घंटे तक जाम ऱखा। जिस कारण राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जिसके बाद मैथन पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटाया। दरअसल, कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की संसद की सदस्याता रद्द किया जाने पर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि आज देश में जिस तरह लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमारे युवा नेता राहुल गांधी के खिलाफ जिस तरह का न्यायाधीश द्वारा फैसला सुनाया जाता है। उसके तुरंत बाद उनकी सदस्यता छीन ली जाती है, उनको घर छोड़ने को कहा जाता है। इससे उनकी मानसिकता समझ में आती है। यह सब कुछ पूरी प्लानिंग के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता छीन ली है,  उनका घर छीन ले। लेकिन, उनकी लोकप्रियता को कैसे छीन पाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी ने वर्तमान केंद्र सरकार में तानाशाही सरकार के खिलाफ निरसा के मैथन टोल टैक्स को जाम कर सरकार को चेतावनी देने का काम किया है।

यह भी पढ़ें: इरफान अंसारी, राजेश व कोंगाड़ी को लग सकता है झटका, सस्पेंशन खत्म होने का करना होगा इंतजार

"जनता मंहगाई और बेरोजगारी की समस्या से परेशान'

इस दौरान धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि मोदी अडाणी मामले में चुप्पी साधे हुए है। देश में जनता मंहगाई और बेरोजगारी की समस्या से परेशान है। भ्रष्टाचार चरम पर है। भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने का नारा देने वाले नरेंद्र मोदी अडाणी मामले में चुप्पी साधे हुए है। उनके मौन की आखिर वजह क्या है ? अडाणी को लेकर नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं। आखिर उनका अडाणी से क्या संबंध है ? उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। हर काम संविधान से हटकर किया जा रहा है। मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले की आवाज को दबाया जा रहा है। सीबीआई, ईडी और आईटी का डर दिखाया जा रहा है। वहीं, इस मुद्दे पर निरसा एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि कांग्रेसियों द्वारा टोल नाका को जाम कर दिया गया था। पुलिस बल ने सभी को समझा-बुझाकर थाने ले आया उसके पश्चात सभी को छोड़ दिया गया हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT