logo

झारखंड : 11 अप्रैल को बीजेपी करेगी सचिवालय का घेराव, तैयारियों में जुटे नेता- कार्यकर्ता

bjp13.jpg

द फॉलोअप डेस्क

हेमंत सरकार के खिलाफ प्रखंड और जिला स्तरीय प्रदर्शन के बाद प्रदेश भाजपा आगामी 11 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय का घेराव करेगी। इसकी तैयारियों को लेकर सांसद दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सहित प्रदेश महामंत्री गणसांसद और विधायकगण सघन दौरे पर है। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से 11 अप्रैल को कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं। बताया गया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संसद के चालू सत्र के बीच नई दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर राज्य से जुड़े पार्टी के सभी सांसदों की बैठक भी हुई। जिसमें प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: इरफान अंसारी ने मृतक के परिवार को विधायक निधि से 5 लाख का दिया योजना

खनिज संसाधनों की मची लूट- दीपक प्रकाश

इधर, दिल्ली से लौटने के बाद पार्टी के सभी नेता अपने अपने क्षेत्र में तैयारियों में जुट गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने सिंहभूम और रांची लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न जिलों में मंडल स्तर तक बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए भाजपा राज्य के जनभावनाओं की अभिव्यक्ति है। जनता हेमंत सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा राज्य को लूटते ,बर्बाद होते नहीं देख सकती। भाजपा हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों, सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, खनिज संसाधनों की मची लूट, वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की पराकाष्ठा, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के खिलाफ हो रहे अन्याय, बेरोजगारी के सवाल पर लगातार सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है। वहीं, उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को 11 अप्रैल को रांची प्रोजेक्ट भवन सचिवालय घेराव कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की तैयारी में जुटी बीजेपी

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बताया गया कि भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी कल 9 अप्रैल को पलामू के दौरे पर जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू संथाल परगना के विभिन्न जिलों में तैयारी को लेकर सघन दौरा कर रहे। वहीं, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय दक्षिणी छोटनगपुर प्रमंडल के गुमला, सिमडेगा आदि जिलों के दौरे पर हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, वरिष्ठ नेता राकेश प्रसाद सहित विभिन्न जिलों के जिला प्रभारी, अध्यक्ष एवम सभी स्तर के पार्टी पदाधिकारीगण दौरा कर कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT