logo

जामताड़ा : 11 अप्रैल को राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा करेगी प्रदर्शन, बनाई रणनीति

bjp_jamtada.jpg

द फॉलोअप डेस्क  

राज्य सरकार का 3 वर्षो का शासन कुशासन रहा है। बेरोजगारों के दिलों पर आघात करने वाली और रोजगार छीनने वाली सरकार है।  ये बातें राज्यसभा सांसद आदित्य साहु ने शनिवार को जामताड़ा भाजपा जिला मुख्यालय कार्यालय में कही। उन्होंने कहा कि यह विनाशयुक्त सरकार हैं।  इसलिए बीजेपी ने तय किया हैं की 11 अप्रैल को झारखंड की जनता सड़कों पर उतर कर, बीजेपी के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन करेंगे और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। दरअसल, भाजपा 11 अप्रैल को रांची स्थित सचिवालय का घेराव करेगी। इसी को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सह प्रदेश भाजपा महामंत्री आदित्य साहू और विशेष अतिथि भाजपा वरीय नेता सह पूर्व जामताड़ा नप अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल शामिल हुए। इस बैठक में राज्य सरकार के खिलाफ रांची में किए जाने वाले आंदोलन को लेकर विचार विमर्श किया गया और आगे की रणनीति बनाई गईं।

यह भी पढ़ें: इरफान अंसारी ने मृतक के परिवार को विधायक निधि से 5 लाख का दिया योजना

हेमंत सरकार को लेकर झारखंड की आम जनमानस में रोष

बैठक में भाजपा वरीय नेता वीरेंद्र ने कहा की जामताड़ा में भाजपा कार्यालय में 11 अप्रैल को होने वाले राज्य सरकार घेराव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई।  इस बैठक में आंदोलन को लेकर हम सभी को राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिसका हम सभी पालन करते हुए इस आंदोलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे और हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार को लेकर झारखंड की आम जनमानस में काफी रोष व्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी हैं और जनता भी पूरी तरह नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। मौके पर मुख्य रूप पूर्व झारखंड सरकार मंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटुल झा उपस्थित रहे।इस बैठक का मंच संचालन जिला भाजपा महामंत्री प्रभास हेंब्रम और धन्यवाद ज्ञापन जिला भाजपा महामंत्री सुमित शरण के द्वारा किया गया। मौके पर भाजपा जामताड़ा जिला इकाई के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT