logo

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

ोमूदी.jpg

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में समर सिंह गिरफ्तार

द फॉलोअप डेस्क     

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में एक आरोपी भोजपुरी सिंगर समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने धर दबोचा है। क्राइम ब्रांच ने समर सिंह को शुक्रवार सुबह गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। वो गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छुपा हुआ था। वहीं, इस प्रकरण के दूसरे आरोपी संजय सिंह को पुलिस तलाश कर रही है। आकांक्षा दुबे की आज तेरहवीं है।

यह भी पढ़ें: हाईस्कूल भरनो की मान्यता जैक ने खत्म कर दी थी, हाईकोर्ट ने आदेश को किया निरस्त

'मां' ने फांसी की सजा की मांग

जानकारी के मुताबिक आकांक्षा दुबे की मां ने कहा कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि, उसकी हत्या की गई है। जिसमें उन्होंने इसका जिम्मेदार समर सिंह को ठहराया है। उन्होंने समर पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मीडिया से बात करने के दौरान आकांक्षा दुबे की मां ने कहा कि ‘मैं योगी सरकार से यही चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलाएं। समर सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए. वो आत्महत्या नहीं कर सकती. समर सिंह ने उसे मारा है। पहले भी वो बताती थी कि समर उसे बहुत टॉर्चर करता था। किसी के साथ काम नहीं करने देता था। कहता था बस मेरे साथ काम करो,। वहीं, एक्ट्रेस की मौत के बाद से वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था।

26 मार्च को होटल के कमरे में मिला था शव  

बता दें कि आकांक्षा का शव 26 मार्च को सारनाथ स्थित होटल के कमरे में मिला था। बेड पर शव बैठने की स्थिति में था और उनके गले में दुपट्टे का फंदा था। समर सिंह फरार क्यों था। क्या वो आकांक्षा दुबे को प्रताड़ित करता था। अंतिम फोन कॉल में आकांक्षा से उसकी क्या बातें हुईं थीं। आकांक्षा दुबे की लाश मिलने के बाद से ही यह माना जा रहा था कि उन्होंने खुदकुशी की है। लेकिन कहानी उस वक्त पलट गई, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि मौत से पहले आकांक्षा ने शराब पी थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं था।

भदोही की रहने वाली थी आकांक्षा

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वह मूल रूप से भदोही के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां गांव की रहने वाली थीं। ननिहाल मिर्जापुर के विंध्याचल में है। जानकारी के मुताबिक, बरदहां निवासी छोटेलाल दुबे परिवार के साथ एक अरसे से मुंबई में रह कर व्यवसाय करते हैं। छोटेलाल दुबे के तीन बच्चों में दूसरे नंबर की आकांक्षा ने मॉडलिंग से भोजपुरी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था। भोजपुरी फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं की शूटिंग के सिलसिले में वह बीते 23 मार्च को वाराणसी आई थीं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT