logo

शिक्षा मंत्री के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

speaker5.jpg

द फॉलोअप डेस्क    

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का आज निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली। जिसके बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। इसी क्रम में झारखंड विधामसभा अध्य़क्ष रबींद्रनाथ महतो ने उनके निधन पर दुख् व्यक्त किया। इस दौरान विधानसभा परिसर में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया।

यह भी पढ़ें: ट्रेन में मूंगफली बेचकर जगरनाथ महतो ने कमाए थे 645 रुपये, आज भी हर फेरीवाले की जुबान पर है वह दिलचस्प किस्सा

'चेहरे की शास्वत मुस्कान से शत्रु भी बन जाते थे मित्र'

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री, साक्षरता विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, निधन अत्यंत ही दुःखद है। जगन्नाथ बाबू न केवल झारखंड राज्य गठन आंदोलन के मेरे साथी थे, बल्कि मेरे अभिन्न मित्र भी थे। उनका इस प्रकार चले जाना हम सभी राज्य वासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि जगन्नाथ बाबू राज्य के महानतम नेताओं में से एक थे और राज्य गठन आंदोलन और राज्य गठन के बाद राज्य निर्माण में उनकी योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना बीमारी से ग्रसित होने के बाद उनके फेफड़े का प्रत्यारोपण हुआ था और बीमार होने के बावजूद जनसेवा का जो जुनून उनमें था वह बिरले ही देखने को मिलता है। अपनी स्वास्थ्य की परवाह किये बिना उन्होंने जनसेवा को अपनी प्राथमिकता में हमेशा सबसे ऊपर रखा। डुमरी विधानसभा क्षेत्र से जगन्नाथ बाबू अपराजेय राजनीतिक योद्धा के रूप में हमेशा याद किये जायेंगे। वर्ष 2005 से लगातार चार बार उन्होंने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उनका जाना डुमरी क्षेत्र के लोगों के लिए एक बहुत बड़ा आघात है। उनकी रिक्ति को भरा जाना लंबे समय तक संभव नहीं हो पायेगा। जगन्नाथ बाबू अजात शत्रु थे। उनके चेहरे की शास्वत मुस्कान से शत्रु भी मित्र बन जाते थे। आज वे हमारे बीच नहीं है पर राज्य निर्माण के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा हमारी स्मृतियों में बना रहेगा। इस मौके पर विधायक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जगन्नाथ महतो जुझारू, संघर्षशील धरतीपुत्र थे

झारखंड प्रदेश भाजपा ने शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि स्व जगन्नाथ महतो जुझारू, संघर्षशील धरतीपुत्र थे। जिनके आकस्मिक निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। प्रकाश ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कहा भगवान परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य और साहस प्रदान करें।

बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

भाजपा नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना जैसी बीमारी को उन्होंने एक योद्धा की भांति हराया था। लेकिन, उनका इस तरह असमय चला जाना अत्यंत पीड़ा दायी है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें ऐसी प्रार्थना है। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय आदि शामिल हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT