द फॉलोअप डेस्क:
Jharkhand News: चाईबासा सांसद जोबा मांझी (Chaibasa MP Joba Majhi) ने मंगलवार को गोइलकेरा में पलाश दीदी कैफे में भोजन किया। सांसद जोबा मांझी (Joba Majhi) ने गोइलकेरा (Goilkera) प्रखंड कार्यालय में पलाश दीदी कैफे (Palash Didi Cafe) में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ लंच किया। दरअसल, जोबा मांझी यहां अपे दिवंगत पति देवेंद्र मांझी की 32वीं पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं संग मीटिंग कर रही थीं। बैठक खत्म होने के बाद उन्हें प्रखंड कार्यालय परिसर में संचालित पलाश दीदी कैफे में भोजन के लिए आमंत्रित किया। अपनी सादगी के लिए मशहूर जोबा मांझी ने उनका आमंत्रण स्वीकार किया और दीदी कैफे में ही दोपहर का भोजन किया। उन्होंने भोजन की तारीफ भी की।
झारखण्ड की ताजा खबरों के लिय क्लिक करें

यह भी पढ़ें: झारखंड में भाजपा का सरकार पर हमला, गजेंद्र पटेल ने भ्रष्टाचार, घुसपैठ और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
सांसद जोबा मांझी ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया
जोबा मांझी ने कहा कि पलाश दीदी कैफे केवल भोजन उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं है, बल्कि इसने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वाबलंबी बनाने के लिए सकारात्मक पहल की है। उन्होंने यहां काम करने वाली महिलाओं का भी हौसला बढ़ाया। गौरतलब है कि ग्रामीण महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के उद्देश्य से JSLPS के जरिये विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है, जिनमें पलाश दीदी कैफे भी काफी महत्वपूर्ण है। विभिन्न जिलों में संचालित इन कैफे में लोगों को बाजार दर से कम कीमत पर भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
.jpeg)
जगत मांझी को भी पलाश दीदी कैफे का भोजन पसंद
सांसद की यह सहजता देखकर वहां मौजूद कार्यकर्ता और समर्थक भी काफी प्रभावित नजर आए। लोगों का कहना था कि सार्वजनिक जीवन में लंबे समय से सक्रिय रहने के बावजूद जोबा माझी का आम लोगों के प्रति अपनापन और सादगी आज भी बरकरार है। गौरतलब है कि सांसद जोबा माझी के ज्येष्ठ पुत्र एवं मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी भी क्षेत्र के दौरे के दौरान पलाश दीदी कैफे में भोजन करना पसंद करते हैं। मां-बेटे का इस तरह स्थानीय स्तर पर संचालित महिला समूहों के प्रतिष्ठानों को प्रोत्साहित करना ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भरता अभियान को बढ़ावा देने वाला संदेश माना जा रहा है।