मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। दो दिन पहले ही इलाज कराकर रांची लौटीं रूपी सोरेन को गुरुवार देर शाम अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका के मामले में राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया है। सरकार ने अपने जवाब में परीक्षा रद्द करने के फैसले को उचित ठहराते हुए कहा है कि CGL की पूरी परीक्षा प्रक्रिया ही दूषित हो चुक
झारखंड हाईकोर्ट में JPSC और JSSC की विभिन्न परीक्षाओं के जरिए हुई नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई हुई।
IIM रांची ने प्रतिष्ठित QS Business Master's Rankings 2027 में अपनी जगह बनाई है। ‘मास्टर्स इन मैनेजमेंट’ श्रेणी में संस्थान को 201+ ग्लोबल बैंड में रखा गया है, जबकि एशिया में IIM रांची को 21वां स्थान मिला है। वहीं, ‘मास्टर्स इन बिजनेस एनालिटिक्स’ यानी MBA
सिमडेगा के कुरडेग में कुएं में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत। परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रांची में आवारा कुत्तों को लेकर लोगों की बढ़ती परेशानी के बीच नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत नगर निगम की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में फीडिंग जोन बनाए जा रहे हैं।
लोहरदगा के भंडरा में हथियार के बल पर QR कोड से 3500 रुपये की ऑनलाइन लूट का अनोखा मामला सामने आया है। पीड़ित की मिन्नत पर लुटेरों ने 2500 रुपये वापस कर दिए। पुलिस ने कार जब्त कर 3 लोगों को हिरासत में लिया है।
रांची के HEC सेक्टर-2 में चोरी के सामान के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार। जगन्नाथपुर थाना पुलिस गिरोह का पता लगाने के लिए पूछताछ में जुटी।
झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। 2027 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत रांची को मिले टेस्ट मैच की मेजबानी पर अब संशय की स्थिति बनती दिख रही है।
सरायकेला में शुक्रवार सुबह ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के पटनायक टोला स्थित आवास पर छापेमारी की। करीब सुबह 7 बजे तीन वाहनों से पहुंची टीम ने घर को अपने कब्जे में लेकर तलाशी शुरू की।
स्कूल के बच्चों से भरी टाटा विंगर स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 15 से 17 बच्चे घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कोडरमा के जयनगर में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने घर के कुएं में छलांग लगा दी। परिजन उसे तैरता समझ अनदेखा करते रहे, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।