logo

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कर्मचारियों के DA से लेकर 4 सड़कों के पुनर्निर्माण तक इन प्रस्तावों पर होगी चर्चा

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कर्मचारियों के DA से लेकर 4 सड़कों के पुनर्निर्माण तक इन प्रस्तावों पर होगी चर्चा

रांची: 
Ranchi News:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में करीब दो दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, वित्त विभाग के दो प्रस्ताव कैबिनेट विभाग में पहुंच चुके हैं। इसके अलावा राज्य की चार सड़कों के पुनर्निर्माण से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में शामिल हैं।

वहीं, सरकार की वर्षगांठ को देखते हुए इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य के लोगों के लिए नई योजनाओं और विकास से जुड़े कई प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखे जा सकते हैं। किसानों और आदिवासियों को ध्यान में रखते हुए कुछ नई योजनाओं को भी स्वीकृति मिलने की संभावना है।

Tags - Jharkhand Cabinet MeetingHemant SorenDA HikeJharkhand GovernmentJharkhand News