logo

चार महीने पुराने विवाद में सूर्य सिंह बेसरा पर हमला, मां और बहनों के साथ युवती ने की पिटाई; TMH में भर्ती

चार महीने पुराने विवाद में सूर्य सिंह बेसरा पर हमला, मां और बहनों के साथ युवती ने की पिटाई; TMH में भर्ती

जमशेदपुर: 
Jamsedpur News:
जमशेदपुर जिले के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में मंगलवार की रात आयोजित एक संवाद कार्यक्रम के दौरान झारखंड के वरिष्ठ आदिवासी नेता, पूर्व विधायक और जाने-माने साहित्यकार सूर्य सिंह बेसरा पर हमला कर दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद एक युवती ने अपनी मां और बहनों के साथ मिलकर उनकी हाथ और चप्पल से पिटाई कर दी। सरेआम हुई इस घटना से आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मारपीट में सूर्य सिंह बेसरा घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। हमले में उनके सीने के निचले हिस्से में चोट आई है।

चार महीने पुराने विवाद को लेकर था आक्रोश
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हमले के पीछे चार महीने पुराने विवाद की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, हमला करने वाली युवती की पहचान करनडीह निवासी किरण मांझी के रूप में हुई है। वह मास कम्युनिकेशन की छात्रा है। बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले नागपुर में सिनेमा और कला अकादमी की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर किरण मांझी और सूर्य सिंह बेसरा के बीच विवाद हुआ था। इसी पुराने विवाद को लेकर युवती और उसका परिवार आक्रोशित था।

पुलिस दोनों पक्षों से कर रही पूछताछ
मंगलवार की रात सूर्य सिंह बेसरा जब गोपाल मैदान में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, तो युवती ने अपनी मां और बहनों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Tags - Surya Singh BesraJamshedpur attackGopal MaidanJharkhand newsBistupur Police