रांची:
Ranchi News:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय जनजातीय गौरव पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी ने रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान श्री बाबूलाल मरांडी ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, बलिदान और देश की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। उन्होंने धरती आबा के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री श्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री समीर उरांव, प्रदेश एसटी मोर्चा अध्यक्ष श्री सनी टोप्पो सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनकी गौरवशाली विरासत और विचार आज भी समाज को देशभक्ति, साहस और संघर्ष की प्रेरणा देते हैं।