logo

झारखंड स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची:
Ranchi News:
भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के अवसर पर आज झारखंड अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पहुंचकर वीर शहीद बिरसा मुंडा को नमन किया। इस दौरान उन्होंने धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस, संघर्ष तथा शहादत को याद किया। इस खास मौके पर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और योगदान को याद करते हुए लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

बिरसा मुंडा के आदर्शों को याद कर रहा झारखंड
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती झारखंड के लिए विशेष महत्व रखती है। उनका संघर्ष और बलिदान राज्य की पहचान एवं गौरव से जुड़ा है। स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंडवासी धरती आबा के आदर्शों को याद करते हुए राज्य के विकास और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

Tags - Jharkhand Foundation DayBirsa Munda JayantiHemant SorenKalpana SorenRanchi News