रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के लदनापीढ़ी स्कूल के पास नदी किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है।
ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में गर्मी से वन्य प्राणियों को राहत देने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उद्यान प्रबंधन ने सभी पशु प्रजातियों के लिए भोजन, निवास और तापमान नियंत्रण की समुचित व्यवस्था की है।
कांके के चंदवे रोड पर बालू टंगरा मोड़ मंदिर के पास रविवार की शाम सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिठोरिया के ओयना गांव निवासी असफाक अंसारी (17) और दो सगी बहनें आफरीन परवीन (9) और आफिया परवीन (11) शामिल हैं।
बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में विकास के पास रविवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। यहां कार ने दो जैन साध्वी और एक सहयोगी को टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गई। एक साध्वी की कमर में गंभीर चोट आई है। इन सभी को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रांची के कोकर इलाके की रहने वाली एक महिला अपने ढाई साल के बेटे के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला की पहचान वर्षा देवी के रूप में हुई है। वह 17 अप्रैल को बगोदर में एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं।
रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों पर जानलेवा हमला हुआ। नितेश कुमार और रंजीत पांडेय पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किया गया।
राजधानी रांची में एक बंदर को रेस्क्यू करने गई वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला कर दिया गया। यह सनसनीखेज मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के धुर्वा इलाके का है, जहां आरोपी देवाशीष पाल ने न सिर्फ टीम पर मिर्च पाउडर फेंका
रांची के मेदांता अस्पताल में कार्यरत सुमन कुमारी ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह चुन्नीलाल महतो की बेटी थी और बीआईटी मेसरा के टुकटुक टोली इलाके की रहने वाली थी।
रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल गांव में एक तालाब से युवक का शव मिला है। युवक की पहचान हेसल निवासी रिजवान अंसारी (32) का शव शुक्रवार की सुबह में हेसल तालाब में तैरता मिला।
रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में केएम मल्लिक रोड पर एक मकान में छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने नकली शराब जब्त किया है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में एक गड्ढे से दो युवकों का शव बरामद किया गया है। सड़क निर्माण के लिए बनाए गए गड्ढे से दोनों युवकों का शव बरामद किया गया है।
रांची के हरमू राम नगर स्थित छठ तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। 13 वर्षीय बच्ची अपने भाई के साथ तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान दोनों भाई- बहन तालाब में डूबने लगे। दोनों के डूबने के दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। इ