logo

मौसी ने नाबालिक को बेचा रांची में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया

bacha_chor.png

द फॉलोअप डेस्क 

राजधानी रांची से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला घटना का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र में उस समय भारी हंगामा हो गया, जब एक महिला पर अपनी ही बहन की नाबालिग बेटी को बेचने का सनसनीखेज आरोप लगा। बताया जा रहा है कि बच्ची को काम दिलाने का  बहाने झांसा देकर उसके साथ यह साजिश रची गई।
यह मामला रांची के सदर थाना क्षेत्र के नायक टोली का  बताया जा रहा है। नाबालिग लड़की ने अपनी ही मौसी, जिसे वह बड़ी मम्मी कहती है,  पीड़ित बच्ची के बताए अनुसार ये  गंभीर आरोप लगाया गया। , उसकी मौसी उसे काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई  और बाद में उसे कई लड़कों के पास बेच दिया।
बच्ची ने बताया कि किसी तरह मौका पाकर वह वहां से भागने में सफल रही और सीधे पुलिस के पास पहुंचकर अपनी आपबीती बात सुनाई। बच्ची की इस सनसनीखेज कहानी के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
गुस्साए लोगों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की, जिससे पूरे इलाके में हंगामा मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब बच्ची के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई थी, तब सदर थाना की पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की और लोगों से अपने स्तर पर बच्ची को खोजने की बात कही थी। जिसे लेकर लोगो का गुस्सा भी पुलिस के प्रति नजर आया। उनका कहना था कि सदर थाना पुलिस का रवैया ठीक नहीं था।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। नाबालिग के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है और फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है