logo

जामताड़ा की खबरें

जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

जामताड़ा नारायणपुर थाना क्षेत्र के दलदला मोड़ पर शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 12:30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। एक चार पहिया वाहन और बाइक की टक्कर में दो लोग इसकी चपेट में आ गए।

जामताड़ा में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी से चल रहा था विवाद 

जामताड़ा में गुरुवार रात 25 वर्षीय एक युवक की अज्ञात अपराधिओं नें गोली मार कर हत्या कर दी है। जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के हांसी पहाड़ी रेलवे फाटक के निकट सड़क किनारे झाड़ियों से पुलिस नें शुक्रवार को राहुल उर्फ़ लिफ्टी सिंह का शव बरामद किया।

जामताड़ा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शख्स की मौत

जामताड़ा जिला के दुलदुलय भाया चितरा रोड के चितरा थाना अंतर्गत आज सुबह घोषी स्कूल के पास साईकिल से जा रहे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक का नाम दिलीप मंडल, उम्र लगभग 38 वर्ष, पिता मटरू मंडल है।

जामताड़ा : माँ चंचला कलश शोभा यात्रा के लिए तैयारियां पूर्ण, भक्तिमय माहौल में डूबा शहर

जामाताड़ा के नगर की कुलदेवी माँ चंचला के द्वादश त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में कल ऐतिहासिक और भव्य माँ चंचला कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

जामताड़ा में 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

जामताड़ा साइबर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले  6 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया  है।

"तुम्हारी बकरी को कुत्ता काट रहा है" ऐसा कहकर दो युवकों ने आदिवासी नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

जामताड़ा में एक आदिवासी नाबालिग के सात सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। पीड़िता की उम्र 14 साल है। घटना शुक्रवार है। लड़की के साथ दो लड़कों ने रेप की घटना को अंजाम दिया है

इरफ़ान को वोट देने वालों की भी बेटी भी सुरक्षित नहीं रहेगी, जामताड़ा में बोले हिमंता - डरना नहीं ये आपका बाल भी बांका नहीं करेगा

आज असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा जामताड़ा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये चुनाव हमारे रोटी, बेटी, माटी को बचाने का चुनाव है। ये चुनाव हमें जीतना ही पड़ेगा।

8 लाख नगद और दो बाइक के साथ 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार, इस शातिर अंदाज में करते थे ठगी

जामताड़ा में गुप्त सूचना पर छापामारी करते हुए जामताड़ा साइबर पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथों  गिरफ्तार किया है।

जामताड़ा में अज्ञात बीमारी से 6 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की देखी जा रही लापरवाही

जामताड़ा जिले के करमाटांड़ के नेंगराटांड़ पहाड़िया गांव में पिछले कुछ दिनों में 6 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इन लोगों की मौत किस बीमारी के कारण हुई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने के लिए गांव पहुंची है

जामताड़ा पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ा, ATM कार्ड बंद होने के नाम पर करते थे ठगी

जामताड़ा में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जामताड़ा साइबर पुलिस ने  पांच साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।  प्रेस वार्ता के दौरान  पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब ने इस मामले का खुलासा किया।

साइबर क्राइम का पैसा नकली शराब बनाने में खपा रहे अपराधी, जामताड़ा से 35 लाख का नकली विदेशी शराब बरामद

साइबर क्राइम के नाम से बदनाम जामताड़ा  जिले में अवैध नकली विदेशी शराब का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। उत्पाद विभाग और पुलिस ने मिलकर नारायणपुर थाना क्षेत्र के दिघारी गांव में छापेमारी करते हुए लगभग 35 लाख रुपए मूल्य का नकली शराब जब्त किया है।

नियरबाय एप के जरिए साइबर अपराधी लोगों को लगाते थे चूना, 5 आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। जहां पुलिस ने बेना गांव के पास से छापेमारी कर 2 सगे भाई समेत 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से 1 बाइक, 11 मोबाइल, और 14 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। 

Load More