logo

"तुम्हारी बकरी को कुत्ता काट रहा है" ऐसा कहकर दो युवकों ने आदिवासी नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

"तुम्हारी बकरी को कुत्ता काट रहा है" ऐसा कहकर दो युवकों ने आदिवासी नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

द फॉलोअप डेस्कः
जामताड़ा में एक आदिवासी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। पीड़िता की उम्र 14 साल है। घटना शुक्रवार है। लड़की के साथ दो लड़कों ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। मामला मिहिजाम थाना क्षेत्र का है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवकों ने लड़की को कहा कि झाड़ियों के पीछे उसकी बकरी को कुत्ता काट रहा है। लड़की जब वहां पहुंची तो दोनों लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के पास पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज करवाया है। आरोपी युवकों की पहचान 20 वर्षीय लखन राणा और 22 वर्षीय रंजीत कोल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।