logo

ranchi new की खबरें

Ranchi : होटल शिवालिक में हुए डबल मर्डर का खुलासा! वजह हैरान करने वाली है

रविवार की शाम स्टेशन रोड स्थित होटल शिवालिक में दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले का 24 घंटे से पहले ही उद्भेन कर दिया है। बाप-बेटे का हत्यारा और कोई नहीं बल्कि उनका खुद का होने वाला दामाद ही निकला।

Ranchi : लंबे समय से प्रोन्नति के इंतजार में बैठे 37 डीएसपी को मिला प्रमोशन, एक तो सेवानृवित भी हो गये 

झारखंड सरकार ने शुक्रवार को डीएसपी रैंक के अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। 37 डीएसपी रैंक के पुलिस अफसरों को लंबे समय के इंतजार के बाद प्रमोशन मिला है। सीनियर डीएसपी राजेंद्र कुमार चौधरी को एडिशनल एसपी रैंक में प्रोन्नति मिली है।

Ranchi : विशाखापट्टनम से प्रेमी के साथ भागी लड़की रांची में मिली, जेवर बेचने गये थे दुकान 

सदर थाना क्षेत्र का न्यू नगर के एक मकान में रहे लड़का-लड़की शुक्रवार की शाम खूब चर्चा में रहे। बताया जा रहा है कि ये आपस में प्रेमी-प्रेमिका है। दोनों पिछले कई दिनों से रांची में छुपकर रह रहे थे। इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों पुलिस को दे दी।

Ranchi : चुटिया में शख्स की पत्थर से कूचकर हत्या, ट्रेन में बादाम बेचता था मृतक 

चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड तेल डिपो के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को देखकर लग रहा है जैसे पत्थर से कुचकर उसकी  हत्या कर दी गई है। घटना बुधवार की है। मृतक का नाम सिंगेश्वर तांती बताया जा रहा है।

Ranchi : दिल्ली एयरपोर्ट पर लालू यादव से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुलाकात दिल्ली एयरपोर्ट पर लालू यादव से हुई। सीएम ने खुद ट्वीट कर यह बताया कि  कि बुधवार को  दिल्ली से रांची लौटते वक्त उनकी मुलाकात राजद सुप्रीमो लालू यादव से हुई है।

Ranchi : मेन रोड हिंसा को लेकर CID जांच शुरू, 22 लोगों को बनाया गया है नामजद आरोपी

10 जून को मेन रोड में हुई हिंसा की जांच शुरू हो गई है। डीजीपी नीरज सिन्हा ने 22 जून को ही इसे लेकर सीआईडी जांच के आदेश दिए थे। इसकी जांच की जिम्मेदारी डीएसपी महेंद्र सिंह मुंडा को दी गई है,

Ranchi : आज विधानसभा में शपथ लेंगी मांडर की नई विधायक शिल्पी नेहा तिर्की

मांडर की नवनिर्वाचित विधायक शिल्पी नेहा तिर्की आज झारखण्ड विधानसभा में शपथ लेंगी। विधानसभा स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो उन्हें शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के समय कांग्रेस और जेएमएम के विधायक और सरकार में मंत्री मौजूद रहेंगे।

Ranchi : कबाड़ी दुकान की आड़ फल फूल रहा था नशे का कारोबार, 5 लोग धराए 

रांची में कबाड़ी दुकान की आड़ में चल रहे शराब के अवैध धंधे का खुलासा किया है। यह धंधा पंजाब के तस्करों की मदद से चल रहा था।  पुलिस ने अबतक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। पुलिस की हुई कार्रवाई में भी अब ये बातें सामने कि कबाड

Ranchi : रोटरी ट्रस्ट ऑफ रांची के नये अध्यक्ष चुने गये रथीन भद्रा 

28 जून 2022 को रोटरी ट्रस्ट ऑफ रांची साउथ तथा रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की जॉइंट BOD  मीटिंग में रोटेरियन रथीन भद्रा को रोटरी ट्रस्ट ऑफ रांची साउथ के अध्यक्ष चयनित किया गया। साथ मे रोटेरियन श्रावण गिरी को महासचिव तथा रोटेरियन राजा बागची को कोषाध्यक्ष चुना

Ranchi : उदयपुर की घटना को लेकर रांची में भी अलर्ट, 3500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती

उदयपुर जिले में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के बाद रांची पुलिस अलर्ट हो गयी है। पूरे शहर में साढ़े तीन हजार अतिरिक्त जवानों को तैनात कर दिया गया है। मंदिरों और मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है

Ranchi : रांची हिंसा में मारे गये मुद्दसीर और साहिल के परिवार को ओवैसी की तरफ से 5-5 लाख की आर्थिक सहायता 

10 जून को रांची के मेन रोड में हुए हिंसा में दो लोगों की मौत हो गयी थी। मुद्दसीर और साहिल नामक दो युवक की इस हिंसा में जान चली गई थी। दोनों मृतकों के परिवार को ओवैसी की पार्टी AIMIM की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

Ranchi : शातिर चोर धीरज जालान चढ़ा पुलिस के हत्थे, 50 से अधिक मामले हैं दर्ज 

शातिर चोर धीरज जालान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धीरज की गिरफ्तारी गोंदा इलाके हुई है। दो साल पहले भी चोर धीरज जालान गिरफ्तार हुआ था।  उस समय उसके पास से विदेशी करेंसी के साथ दो करोड़ के चोरी के सामान बरामद हुए थे।

Load More