जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में 2 और गिरफ्तारियां हुई है। रांची पुलिस की एसआईटी ने बिहार से नवादा निवासी सत्येंद्र कुमार और गया जिला के रहने वाले दीनानाथ कुमार को हिरासत में लिया है।
चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हफुआ गांव के एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतकी की पहचान रामाधार कुमार सिंह (26) के रूप में हुई है। रामधार नौकरी नहीं मिलने से परेशान था।
29 फरवरी को झारखंड में वृहद ट्विटर (एक्स) अभियान चलाया जा रहा है। हैशटेग #Conduct_jssc_fair_exam और #नौकरी_नहीं_तो_बदलेंगे_झारखंड_सरकार के साथ ट्विटर पर सुबह 10 बजे से ही अभियान चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थी शाम 6 बजे तक उपरोक्त हैश
अभ्यर्थी मामले की एसआईटी जांच से संतुष्ट नहीं हैं और सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
जेएसएससी CGL पेपर लीक मामले में गिरफ्तार विधानसभा के अवर सचिव मो. शमीम और उनके दोनों बेटों शहजादा इमाम और शाहनवाज इमाम को सोमवार देर रात जेल भेज दिया गया।
JSSC-CGL पेपर लीक मामले में एसआइटी ने पटना, चेन्नई व रांची में छापेमारी की है। जिसके बाद कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ चल रही है।
जेएसएससी सीजीएल (JSSC - CGL) परीक्षा में बड़ी मात्रा में धांधली हुई है। सरकार द्वारा प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर गठित एसआईटी से AJSU पार्टी संतुष्ट नहीं है।
आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने जेएसएससी द्वारा आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक, योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में हुए प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी।
झारखंड सामान्य स्नातक, योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 प्रश्न पत्र लीक मामले में राज्य सरकार द्वारा एसआईटी का गठन किया गया है। इस कार्य के लिए संजीव कुमार बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक सदर, रांची स्पेशल टास्क फोर्स का नेतृत्व करेंगे।
28 जनवरी को जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा हुई थी। जिसके बाद पता चला था कि उस परीक्षा का पेपर एक दिन पहले ही लीक हो चुका है। जो सोशल मीडिया पर अगले दिन वायरल भी हो रहा था।
4 फरवरी को होने वाली JSSC-CGL की परीक्षा स्थगित
जेएसएससी कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में छात्र मुख्यालय का घेराव कर रहे हैं।