रांची
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को रद्द कर दिया है। इसकी घोषणा होते ही आंदोलनरत छात्र रोने लगे। मांग पूरी होने की जानकारी मिलते ही आंदोलनरत छात्र विक्ट्री साइन दिखाते हुए रोने लगे। छात्रों ने जश्न मनाया, लेकिन इस बीच भावुक भी नजर आए। गौरतलब है कि रांची में आंदोलनरत छात्रों और सरकार के बीच JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर ही गतिरोध बना हुआ था। आज छात्रों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बातचीत होने वाली थी। आज राहुल गांधी ने भी सीएम हेमंत को पत्र लिखकर छात्रों से बातचीत के जरिये आंदोलन खत्म कराने की मांग की थी।