logo

JSSC-CGL परीक्षा मामला : बाबूलाल मरांडी ने फिर दोहराई CBI जांच की मांग, कहा- छात्रों पर लाठीचार्ज अमानवीय

BABULAL30.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज रांची में झारखंड पुलिस द्वारा राज्य सरकार के इशारे पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की कठोर भर्त्सना की। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी का विरोध करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना अमानवीय और निंदनीय है।राज्य सरकार  लाठी डंडे से लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध का समाधान निकालने की बजाय लाठी और हिंसा के सहारे दमन करने की यह कोशिश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की छात्रों, बेरोजगारों के प्रति संवेदनहीनता को उजागर करता है। 
उन्होंने कहा कि आज लाठी केवल छात्रों पर नहीं चली है, बल्कि सरकार से न्याय की उम्मीद पर भी प्रहार है। हेमंत सोरेन  अपनी हठधर्मिता और अहंकार त्याग कर आंदोलन करने वाले गरीब, मेहनती छात्रों की मांग पर संवेदनापूर्वक विचार करें। वे सीजीएल परीक्षा को अपनी नाक, अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा नहीं बनाएं और  छात्रहित में सीबीआई जांच की सिफारिश कर गतिरोध समाप्त करें।
 

Tags - jssc cgljssc cgl newsjssc cgl exampaper leak in jssc cgl examjssc cgl updatejsscjssc cgl exam paper leak livejssc cgl paper leakjssc cgl 2024jssc cgl student adolanjssc cgl resultjssc cgl news 2024jssc cgl latest newsjssc cgl protestjssc cgl