सुप्रीम कोर्ट में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई को दौरान कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है। बता दें कि जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की खंडपीठ ने हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई की।
छोटू नामक व्यक्ति कबाड़ी का कारोबार करता है। रविवार को कबाड़ी समेटकर अपनी दुकान में एक स्क्रैप को काट रहा था, इसी क्रम में विस्फोट की घटना हुई है।
गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव में आमने-सामने की टक्कर है। दोनों ही अपनी-अपनी पार्टी के दिग्गज नेता हैं। निशिकांत दुबे चौथी बार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
डाकबंगला रोड, भट्टाचार्य मोड़, ठाकुरबाड़ी रोड, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के पास निकलकर उद्योग भवन पर खत्म होगा। गौरतलब है कि पीएम पटना में पहली बार रोड शो करने जा रहे हैं।
केजरीवाल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर कहा कि उन्हें सीएम पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए था। उन्हें भी जेल से सरकार चलानी चाहिए थी।
भारी बारिश और आंधी के कारण असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा आज तमाड़ नहीं पहुंच सके।
शाम में जब महिला वापस आई तो उसके साथ केवल एक ही बच्चा था। लोगों से महिला से पूछना पर वह किसी को कुछ ठीक से नहीं बता रही थी। इसके बाद 4 दिन बाद बच्ची की लाश मिली।
हजारीबाग में जेएमएम जिला अध्यक्ष रहे शिवलाल महतो ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन किया है।
युवक ने दूल्हे को उस वक्त गोली मारी जब वह पूरे तामझाम के साथ बारात लेकर निकल रहा था। गोली युवक के कंधे में लगी है। उसका इलाज जारी है।
कर्मी तापस, संजीत और इरशाद ने चेशायर होम रोड में 4.83 एकड़ जमीन का फर्जीवाड़ा कर उसे बेचने की कोशिश की थी। इस जमीन का सर्किल रेट 22.61 करोड़ रुपए है। हालांकि जमीन का बाजार मूल्य चार गुना से अधिक है।
असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंता विश्व शर्मा खूंटी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले हैं। वह तमाड़ के रायडीह में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह खूंटी से पार्टी प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
जयपुर में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पति का कत्ल कर लाश को घर को सीवर टैंक में डाल दिया और ढक्कन लगा दिया।