द फॉलोअप डेस्कः
असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंता विश्व शर्मा खूंटी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले हैं। वह तमाड़ के रायडीह में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह खूंटी से पार्टी प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। डॉ शर्मा रांची जिले के तमाड़ के रायडीह मोड़ स्थित अमलेसा मैदान में आयोजित जनसभा को 1:30 बजे से संबोधित करेंगे।

13 मई को होना है चुनाव
इस अवसर पर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, लोकसभा प्रभारी डॉ रविंद्र कुमार राय, एनडीए प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, खूंटी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, रांची जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सुरेंद्र महतो भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि खूंटी में 13 मई को चुनाव होना है। यहां अर्जुन मुंडा का सीधा मुकाबला इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कालीचरण मुंडा से होने वाला है।

आज से प्रचार बंद हो जाएगा खूंटी में
देश के चौथे और झारखंड के पहले चरण के चुनाव के लिए सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा व पलामू में शनिवार को प्रचार बंद हो जायेगा। संबंधित क्षेत्रों में शाम पांच बजे से सभा, रैली, बैठक या लाउस्पीकर के जरिये प्रचार करने की अनुमति नहीं होगी।