इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी के कारण इसकी इमरजैंसी लैंडिंग करायी गयी है।
ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दो दिन का समय दिया था कि वह खुद ही जगह तय करें जहां ईडी के अधिकारी जाकर उनसे पूछताछ कर लें। दो दिन खत्म हो चुका है।
प्रभात खबर' के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को होटवार जेल से योगेंद्र तिवारी के नाम पर फोन कर धमकी दी गई थी। जिसे लेकर सदर थाना में 29 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार जेल) से धमकी दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रभात खबर में छपी खबरों का उल्लेख करते हुए योगेंद्र तिवारी नाम से धमकी दी गई है।
आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) को समन किया है। उन्हें 3 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों को भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। पहले बाइडेन आने वाले थे।
लोकसभा में आज चुनाव आयुक्त नियुक्ति विधेयक पास हो गया। इसे अब राष्ट्रपति के पास भेजा जायेगा। राष्ट्रपति से सहमति मिलने के बाद इसे कानून का रूप मिल जायेगा।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को ED ने समन किया है। खबर है कि ED ने दोंनों पिता-पुत्र को दिल्ली दफ्तर में पूछताछ के लिए तलब किया है।
ED ने शराब घोटाला के आरोपी योगेंद्र तिवारी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित ये आरोप पत्र पीएमएलए कोर्ट में दाखिल किया गया है।
संसद में घुसपैंठ का असर झारखंड विधानसभा पर सीधे तौर से पड़ा है। विधानसभा की सुरक्षा के लिए 5 आइपीएस, 12 डीएसपी और 1000 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
ED ने NCP नेता छगन भुजबल के खिलाफ दायर याचिका वापस ले ली है। भुजबल फिलहाल एनसीपी अजीत पवार गुट के नेता हैं और महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना-NCP गठबंधन वाली सरकार में मंत्री हैं।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सांसद धीरज प्रसाद साहू और उनके करीबियों के यहां छापेमारी में करोड़ों के कैश जब्त किए. इस बीच कैश की गिनती के लिए और भी स्टाफ बुलाए गए। धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों पर छापेमारी कर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अब तक 353 करोड़ की नकदी ब